महिलाओं और बेटियों में संस्कार जागरण के लिए महाराजा अग्रसेन परमार्थ समिति साल भर सेवा गतिविधियों आयोजित करेगी। इस दौरान न केवल समाज में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी बल्कि संगठन के माध्यम से नारी सशक्तिकरण के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी वर्ष भर के कार्यक्रमों के दौरान करेगी। यह निर्णय महाराजा अग्रसेन परमार्थ सेवा समिति की महिला पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर पटेल पार्क में आयोजित बैठक के दौरान लिए।
पटेल पार्क में महिला सदस्यों ने बैठक आयोजित करने से पहले महिलाओं के मनोरंजन के लिए कुछ मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिता में सबसे पहले महिलाओं के बीच अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में महिला सदस्यों के तीन ग्रुप बनाए गए जिसमें दीवाने,परवाने और मस्ताने ग्रुप बनाए गए और इन ग्रुप के अंताक्षरी के कई राउंड आयोजित हुए जिसमें मस्ताना ग्रुप की महिला कलाकारों ने मिलकर सर्वाधिक सही गाने गाए और रोचक जवाब दिए इसलिए अंत में मस्ताने ग्रुप की महिलाओं को निर्णायकों ने विजेता घोषित किया। इस आयोजन के दौरान महाराजा अग्रसेन परमार्थ समिति की अध्यक्ष रेणु सिंघल, सचिव कुशल मंगल, उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, निधि अग्रवाल, कृति अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, गौरी अग्रवाल, सिंपल प्रधान सहित कई महिला सदस्य विशेष रूप से मौजूद थीं।
जरूरतमंद महिलाओं की करेगी हर मोर्चे पर मदद
समिति की महिला मंडल की बैठक में तय हुआ कि अब तक हम सिर्फ सामाजिक आयोजन के दायरे में थे, पर अब हम बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ और जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए कुछ कार्यक्रम संचालित करने और इन आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के कार्यक्रम भी संचालित करेंगे। इसके साथ ही अन्य निर्णय भी महिलाओं द्वारा लिए गए।